24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कमल हासन, ‘जय भीम’ स्टार सूर्या ने किसानों की ‘जीत’ की सराहना की

चेन्नई, 20 नवंबर (आईएएनएस)| तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत करते हुए अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने शनिवार को किसानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसानों ने अहिंसक संघर्ष के जरिए जीत हासिल की है। कमल हासन ने ट्विटर पर यह भी बताया कि कैसे उनकी राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम ने इन कानूनों का कड़ा विरोध किया और कहा था कि वे पल जब उनकी पार्टी के नेता विरोध करने वाले किसानों में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे, वे वास्तव में ऐतिहासिक था और उन्हें आंदोलन से जुड़े होने पर गर्व है।

यह सिर्फ कमल हासन नहीं थे जिन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री की घोषणा का स्वागत किया। तमिल स्टार सूर्या, जो अपनी फिल्म ‘जय भीम’ को लेकर राजनीतिक उथल-पुथल में फंस हुए हैं, उन्होंने शुक्रवार देर रात इस मुद्दे पर अपने विचार ट्वीट किए।

उन्होंने कहा, “किसानों द्वारा किए गए अहिंसक संघर्ष की जीत लोगों को आशा देती है। लोकतंत्र में, यह लोग ही मालिक होते हैं। लोगों की भावनाओं पर ध्यान देने का सरकार का निर्णय हमें खुश करता है। मेरी हार्दिक शुभकामनाएं किसानों को जो अंत तक मजबूती से लड़ते रहे।”

इससे पहले दिन में, सूर्या के भाई कार्थी ने सरकार के फैसले का स्वागत किया और कानूनों के खिलाफ आंदोलन में भाग लेने वाले किसानों को बधाई दी थी।

अन्य ख़बरें

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

Newsdesk

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-‘तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading