23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

तमिलनाडु में बकरी चोरों ने सब-इंस्पेक्टर की हत्या की

चेन्नई, 21 नवंबर (आईएएनएस)| तमिलनाडु के पुदुकोट्टई जिले के कीरनूर के पास एक गांव में रविवार को बकरी चोरों के गिरोह ने एक सब-इंस्पेक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी। सब-इंस्पेक्टर की पहचान एस भूमिनाथन (55) के रूप में हुई है, वह त्रिची जिले के नवलपट्टू पुलिस स्टेशन में रात की गश्ती ड्यूटी पर था, जब उसने लोगों को बाइक पर बकरियों को ले जाते हुए देखा।

चूंकि क्षेत्र से बकरी चोरी की कई घटनाओं की सूचना मिली थी, इसलिए भूमिनाथन ने बाइक पर सवार लोगों को को रुकने के लिए इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बाइक सवार चोर कीरनूर पहुंचे और इससे पहले कि पीड़ित दो चोरों और बकरियों के साथ एक बाइक पकड़ पाता, गिरोह के बाकी लोग मौके से फरार हो गए।

जब भूमिनाथन उन्हें पकड़ने ही वाले थे कि चोरों में से एक ने अपने कपड़ों में छिपाई छुरी निकाल ली और पीड़ित पर हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि उप निरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई क्योंकि उसे गंभीर चोटे लगी थी।

कीरनूर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए त्रिची जनरल अस्पताल ले गई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तिरुचि शहर के पुलिस आयुक्त और पुदुकोट्टई के पुलिस अधीक्षक अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ और पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित का शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading