22.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

वरुण धवन की मासी का निधन, अभिनेता ने जताया दुख

Varun Dhawan’s ‘masi’ no more, actor expresses grief.

मुंबई, 23 मई | बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने शनिवार को साझा किया कि उनकी मासी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। अपनी मासी के निधन पर शोक जताते हुए अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा कीं, जिसमें वह उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के कैप्शन में वरुण ने लिखा, “लव यू मासी, आरआईपी।”

इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर गायत्री मंत्र भी लिखा।

इस खबर पर अपनी संवेदना जताते हुए अभिनेत्री सोनम कपूर ने लिखा, “हे भगवान! मुझे बेहद खेद है वरुण।”

नुसरत भरुचा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “बेहद दुखद वरुण, हार्दिक संवेदनाएं।”

वरुण अकसर ही अपनी मासी के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते रहे हैं। पिछले साल मातृ दिवस के अवसर पर उन्हें अपनी मासी को भी सोशल मीडिया पर विश किया था।

उन्होंने लिखा था, “हैप्पी मदर्स डे, यह मैं हूं अपनी मां व मासी के साथ, क्योंकि मासी मां जैसी हैं।”

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading