September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

गुजरात के जामनगर में संदिग्ध ओमिक्रॉन का सैंपल जांच के लिए भेजा गया

गांधीनगर, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)| गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जानकारी दी कि जिम्बाब्वे निवासी के जामनगर आगमन से प्राप्त नमूनों को प्रयोगशाला में भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोविड-19 रोगी नए म्यूटेंट ओमिक्रॉन से संक्रमित है या नहीं। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) मनोज अग्रवाल ने कहा, “जिम्बाब्वे से आए 72 वर्षीय व्यक्ति से प्राप्त नमूने अहमदाबाद में जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। नतीजे आने में कम से कम 2 या 3 दिन लगेंगे। कोरोनवायरस के खिलाफ खतरे को देखते हुए सरकार पूरी तरह तैयार है और आगामी वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है।”

गुजरात के जामनगर शहर के पास मोरकदा गांव में 72 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिम्बाब्वे से उनकी वापसी के बाद, स्वास्थ्य अधिकारियों ने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए उसके नमूने अहमदाबाद भेजे हैं।

यह व्यक्ति जामनगर का मूल निवासी है और कई वर्षों से जिम्बाब्वे में रह रहा है। वह 28 नवंबर को अपने ससुर से मिलने यहां आया हुआ था। बुखार होने के बाद उनके डॉक्टर ने उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने की सलाह दी और कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

उन्हें जामनगर के गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों ने प्रोटोकॉल के अनुसार संपर्क ट्रेसिंग शुरू की।

कर्नाटक में कोरोनावायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट से दो लोग संक्रमित पाए गए हैं।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading