September 15, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

सिम्बू ने ‘वेंधु थानिंधथु काडू’ के अंतिम शेड्यूल पर काम शुरू किया

चेन्नई, 7 दिसम्बर  अभिनेता सिलंबरासन, (जिन्हें ‘सिम्बू’ के नाम से जाना जाता है) ने मंगलवार को अपनी एक्शन एंटरटेनर ‘वेंधु थानिंधथु काडू’ पर काम फिर से शुरू कर दिया है। इसे तमिल सिनेमा के शीर्ष निर्देशकों में से एक गौतम वासुदेव मेनन द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म से एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें वह एक बंदूक पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो के साथ सिम्बू ने घोषणा की, “शूट शुरू हो गया है।”

यूनिट के एक करीबी सूत्र का कहना है, “यह फिल्म का अंतिम शेड्यूल है, जो अभी चल रहा है। यह लगभग एक हफ्ते तक चलेगा। शूटिंग पहले चेन्नई में हो रही है और उसके बाद टीम कुछ सीन शूट करने के लिए मुंबई जाएगी।”

सूत्र ने यह भी बताया कि फिल्म का टीजर पहले से ही तैयार था।

सूत्र का कहना है, “यूनिट की योजना नए साल या पोंगल के लिए टीजर जारी करने की है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद, सिम्बू ‘पथु थाला’ की शूटिंग के लिए जाएंगे, जिसका निर्देशन ओबेली एन. कृष्णा कर रहे हैं।”

अन्य ख़बरें

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से अधिक देशों की 120 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading