जबलपुर,१४ दिसम्बर (आरएनएस)। रांझी थाना क्षेत्र में बजरंग नगर निवासी युवक ने कर्जदारों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि वह आईपीएल सट्टे की लत में फंस गया था और उसने कई लोगों से कर्ज लिया था। पुलिस ने बताया कि मानेगांव पुरानी बस्ती निवासी वैभव तिवारी ने सूना दी कि उसके जीजा बजरंग नगर निवासी आलोक पांडे (३२) ने गत दिवस अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरु की। सुसाइड नोट में आलोक ने दस सूदखारों के नाम लिखे हैं। उसने लिखा कि इसमें से चार लोग उसे बहुत परेशान कर रहे हैं। उसने परिजनों से माफी मांगते हुए लिखा है कि वह गलत संगत में फंसकर सट्टा खेलने लगा था और उसने सूदखोरों से लाखों रुपए उसने चुका दिए, लेकिन वे फिर भी उसे प्रताडि़त कर रहे थे। पिता ने दो माह पहले की आत्महत्या – आलोक के सट्टे की लत के बारे में उसके पिता को भी पता था, वही कर्जदार उसे परेशान कर रहे थे, जिससे वह और उसे परिजन काफी परेशान थे। इसी तनाव में दो माह पहले आलोक के पिता ने भी आत्महत्या की थी।


