32.4 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

कोयंबटूर में यौन उत्पीड़न के बाद किशोरी की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

चेन्नई, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)| कोयंबटूर में एक 44 वर्षीय व्यक्ति को 10वीं कक्षा की एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने और उसके शव को एक कचरे के ढेर के पास फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुथुकुमार एक निर्माण मजदूर हैं और 14 वर्षीय पीड़िता के परिवार को जानता था।

लड़की की मां ने 13 दिसंबर को पूर्वी रामनाथपुरम महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी 11 दिसंबर से लापता है।

पिछले आठ साल से पति से अलग रह रही महिला अपनी मां और 17 और 14 साल की दो बेटियों के साथ रह रही थी।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी मां और उसकी बड़ी बेटी के काम पर जाने के बाद, उसकी छोटी बेटी घर पर अकेली थी और जब वह शाम 4 बजे घर लौटी तो लड़की गायब थी और उसका सेलफोन भी बंद था।

पुलिस ने गुरुवार को जब जांच शुरू की तो बच्ची का शव हाथ-पैर बंधे और गले में रस्सी से बंधा मिला।

जांच से पता चला है कि मुथुकुमार ने किशोरी की मां से ढाई तोला सोना उधार लिया था और कथित तौर पर सोना लौटाने के बहाने लड़की को अपने घर बुलाया था।

इसके बाद उसने उसका यौन शोषण किया और उसकी हत्या कर दी।

मुथुकुमार को न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश किया गया और हिरासत में भेज दिया गया।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति ने तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक मामले पर जताया दुख

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading