
मिलान, 26 मई | इटली के फुटबाल क्लब एसी मिलान ने बताया है कि ज्लाटन इब्राहिमोविक को आकिलीज इंजुरी नहीं हुई है, लेकिन सोमवार को ट्रेनिंग के दौरान वह अपनी पिंडली चोटिल जरूर कर बैठे।
पहले इस बात की जानकारी आई थी कि इस स्टार खिलाड़ी को आकिलीज इंजुरी हुई है, लेकिन बाद में इस खबर को खारिज कर दिया गया।
क्लब ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किए बयान में कहा है, “एसी मिलान यह बताना चाहता है कि ज्लाटन इब्राहिमोविक को कल अभ्यास के दौरान दाई पिंडली में चोट लगी है। आकिलीज बिल्कुल ठीक हैं। 10 दिन में पूरी जांच होगी।”


