June 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

गुजरात में ओमिक्रॉन के 9 नए मामले

गांधीनगर, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)| गुजरात में बुधवार को नौ नए ओमिक्रॉन मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में नए वैरिएंट से संक्रमितों की संख्या 23 हो गई। 9 नए मामलों में से, अहमदाबाद में पांच मामले सामने आए, जबकि दो-दो मामले मेहसाणा और आणंद जिलों से सामने आए।

राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, ओमिक्रॉन से अब तक चार मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक, नए वैरिएंट के कारण किसी की मौत नहीं हुई है।

तीन ओमिक्रॉन पॉजिटिव व्यक्ति तंजानिया से आए थे, जबकि यूके, कांगो और दुबई से एक-एक पॉजिटिव व्यक्ति आया था। दो अन्य लोगों का कोई यात्रा इतिहास नहीं था, लेकिन उन्होंने एक ओमिक्रॉन रोगी से संपर्क किया था।

जामनगर, गांधीनगर, सूरत, अहमदाबाद, राजकोट, मेहसाणा, आणंद और वडोदरा में पॉजिटिव संक्रमण के साथ अब तक गुजरात के आठ जिलों में ओमिक्रॉन की उपस्थिति पाई गई है।

गुजरात में बुधवार को 91 नए कोविड -19 मामले और इससे 2 मौतें हुई।

राज्य में कुल सक्रिय मामले 637 हैं और कोविड मामले की संख्या 8,28,794 तक पहुंच गई है। राज्य सरकार के अनुसार, बुधवार तक इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 10,106 है।

अन्य ख़बरें

आपातकाल: राजनाथ सिंह बोले- ‘संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की हुई थी कोशिश’

Newsdesk

कांग्रेस आज भी तानाशाही मानसिकता से ग्रसित’, आपातकाल की बरसी पर कई मुख्यमंत्रियों ने किया लोकतंत्र सेनानियों को याद

Newsdesk

मुंबई में सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर आदित्य राम शंकर के खिलाफ मुकदमा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading