April 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली हिंसा : सफूरा जरगर की न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ी

Safoora Zargar

नई दिल्ली, 26 मई | दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को जामिया मिलिया इस्लामिया के दो छात्रों सफूरा जरगर और मीरान हैदर की न्यायिक हिरासत एक महीने के लिए बढ़ा दी है।

फरवरी में उत्तर पूर्व दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित एक मामले में दोनों को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कम से कम 53 लोग मारे गए थे और 200 लोग घायल हो गए थे।

छात्रों को पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा के समक्ष उनकी रिमांड अवधि के अंत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया और अदालत ने रिमांड को 25 जून तक बढ़ा दिया।

जामिया की एक अन्य छात्रा गुलफिशा खातून, कार्यकर्ता खालिद सैफी, कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां और आम आदमी पार्टी (आप) के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को भी अदालत में पेश किया गया।

इनका मामला 28 मई को अदालत द्वारा फिर से उठाया जाएगा।

जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद, जामिया एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष शिफा-उर-रहमान और जामिया के छात्र आसिफ इकबाल तन्हा पर उक्त मामले के संबंध में यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

जीएसएल में मैनेजर सहित 25 पदों पर नई वैकेंसी, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स जल्द करें आवेदन

Newsdesk

न विश्वास विधेयक, 2026 ने स्वास्थ्य क्षेत्र में छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया

Newsdesk

टीएमसी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, अधिकारियों की पक्षपातपूर्ण पोस्टिंग पर उठाए सवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading