May 15, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आलिया ने पोस्ट की रणबीर के साथ नए साल के जश्न की तस्वीरें

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)| बॉलीवुड की अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ एकांत में नए साल का जश्न मनाया। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की, जिनमें से एक में रणबीर गिलास से कुछ पीते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “2022 कुछ हकूना मटाटा जैसी एनर्जी दे रहा है। इसके साथ ही नए साल की बधाई देते हुए फैंस से सुरक्षित रहने, मुस्कुराने, सिंपल रहने और ज्यादा प्यार के साथ रहें!!! नया साल मुबारक हो।”

आलिया की पोस्ट पर उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने कई कमेंट किए। इसमें रणबीर की मां नीतू कपूर ने रेड हार्ट वाला इमोजी शेयर किया। वहीं आलिया की मां सोनी राजदान कहा, ‘बहुत खूब डार्लिग’। इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने कहा, ‘नादान परिंदे’।

इससे पहले दोनों को छुट्टियां मनाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

अन्य ख़बरें

जन्मदिन पर राम पोथिनेनी का बड़ा ऐलान, फिल्म ‘रेपो23’ से करेंगे बतौर डायरेक्टर डेब्यू

Newsdesk

कान्स 2026: प्रिंसेस अवतार में आलिया भट्ट ने लूटी ली महफिल,

Newsdesk

श्रद्धा कपूर की बड़ी तैयारी, फिल्म ईथा में 800 कलाकारों के साथ देंगी खास प्रस्तुति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading