September 13, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

अमेरिका में मासूमों पर कहर बनकर टूक रहा ओमिक्रॉन, अस्पतालों में बच्चों की रिकॉर्ड भर्ती

न्यूयॉर्क ,01 जनवरी । वाशिंगटन अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। इस लहर में बच्चों की रिकॉर्ड संख्या अस्पतालों में दिख रही है। विशेषज्ञों ने भी आने वाले हफ्तों में ओमिक्रॉन की सुनामी आने की चेतावनी दी है। यूएस में भी अभी कम ही बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगी है, इस कारण से वे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
रोजाना सामने आने वाले मामलों की बात करें तो अमेरिका ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक दिन में कुल 5,80,000 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं।

फिलाडेल्फिया के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. पॉल ऑफि़ट ने कहा, यह बहुत ही हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि पिछले साल यह काफी कठिन था, लेकिन अब आप जानते हैं कि आपके पास इसे रोकने का तरीका उपलब्ध है।
बच्चों के संक्रमण में रिकॉक्ड इजाफा

अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने बताया कि 22-28 दिसंबर के के बीच औसतन 17 वर्ष और उससे कम उम्र के 378 बच्चों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। एक सप्ताह पहले की तुलना में यह 66 प्रतिशत अधिक है। सीडीसी ने कहा कि महामारी के दौरान बीते सितंबर महीने में प्रति दिन 342 बच्चे भर्ती हो रहे थे।

अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अमेरिकियों से आने वाले हफ्तों में गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि ओमिक्रॉन ने अस्पतालों, स्कूलों और अन्य क्षेत्रों में दैनिक जीवन को प्रभावित करने के लिए खतरा पैदा कर दिया है। इसे देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिको के लिए यात्रा एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
18 राज्यों में रिकॉर्ड मामले

से कम 18 राज्यों और प्यूर्टो रिको ने नए मामलों के लिए महामारी का रिकॉर्ड बनाया है। मैरीलैंड, ओहियो और वाशिंगटन, डीसी में रिकॉर्ड संख्या में मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। कुल मिलाकर अमेरिका में कोविड-19 अस्पतालों में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
मिनेसोटा विश्वविद्यालय के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. माइकल ओस्टरहोम ने एमएसएनबीसी को बताया, हम इस देश में मामलों की संख्या में नाटकीय रूप से वृद्धि देखने जा रहे हैं। आने वाले समय में हमारे लिए रोज़मर्रा की जि़ंदगी को संचालित करना कठिन हो जाएगा।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading