32.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

फिटनेस के प्रति महेश बाबू के रूझान को देख प्रभावित हुईं नम्रता

Hyderabad: Mahesh babu’s Sarileru Neekevvaru.

मुंबई, 28 मई । तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू लॉकडाउन की इस अवधि में अपने परिवार संग खूब वक्त बिता रहे हैं और इसके साथ ही साथ वह अपने फिटनेस पर भी पर्याप्त ध्यान दे रहे हैं और इस दिशा में उनके रूझान को देखकर उनकी पत्नी व अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर काफी प्रभावित हैं।

नम्रता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें महेश बाबू ट्रेडमिल पर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री ने रेड हार्ट इमोजी के साथ इसके कैप्शन में लिखा, परफेक्शन की दिशा में दौड़ लगाया जा रहा है..एक्सरसाइज का डेली डोज!! हैशटैगस्टेफिट हैशटैगलॉकडाउनडायरीज हैशटैगस्टेहोम।

इससे एक दिन पहले नम्रता ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की थीं, जिसमें महेश अपने बेटे गौतम को बांहों में लिए नजर आ रहे थे।

इस सेलेब्रिटी जोड़े की एक बेटी भी है, जिनका नाम सितारा है। साल 2005 में महेश बाबू और नम्रता ने एक-दूसरे से शादी की और तब से ये साथ में एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

महेश बाबू आखिरी बार एक्शन-कॉमेडी फिल्म सरिलेरु नीकेवरु में नजर आए थे, जो साल की शुरूआत में आई थी।

अन्य ख़बरें

अपने से 8 साल छोटे हिंदू कलाकार से प्यार कर बनीं जोहरा सहगल, समाज की बंदिशों को तोड़कर लिखी अनोखी प्रेम कहानी

Newsdesk

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ ने सेट किया नया फिटनेस गोल: 60 किलो वजन अब लगने लगा हल्का

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading