35.9 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर: रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैंकर्स की बैठक

जबलपुर | कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने 12 जनवरी को आयोजित किये जाने वाले जिला स्तरीय रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर बैंकर्स की बैठक ली और उन्हे स्व-रोजगार योजनाओं के तहत प्रेषित प्रकरणों में शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिये।

कर्मवीर शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई बैंकर्स की इस बैठक में शासन द्वारा प्रयोजित विभिन्न स्व-रोजगार ऋण योजनाओं की प्रगति की बैंकवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी का लक्ष्य 12 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय रोजगार एवं स्व-रोजगार मेले में ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का होना चाहिये। श्री शर्मा ने बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना, मुद्रा योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत बैंकों को भेजे गये प्रकरणों एवं बैंकों द्वारा स्वीकृत किये गये प्रकरणों का ब्यौरा भी संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्राप्त किया।

अन्य ख़बरें

सिर धड़ से अलग, आधा जला शव: बुलढाणा के रसुलपुर क्षेत्र में महिला हत्या से दहशत का माहौल

Newsdesk

कबाड़ से जुगाड़: अनुपयोगी वस्तुओं से सजा कचरा घर,स्वच्छता में मलाजखंड बना मिसाल

Newsdesk

पुरातत्व संग्रहालय में मनाया जायेगा जैन धरोहर दिवस 27 अप्रैल 2026

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading