25.9 C
Jabalpur
July 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने किये गये इंतजामों का कलेक्टर ने कोरोना कंट्रोल रूम पहुंचकर लिया जायजा

जबलपुर | कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने किये गये इंतजामों का कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने दमोह नाका स्थित कोरोना कन्ट्रोल एंड कमांड सेंटर पहुँचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इस बार अधिक संख्या में कोरोना मरीजों के आने की संभावना को देखते हुए कंट्रोल रूम को ज्यादा सक्षम बनाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर जितना ज्यादा मजबूत होगा कोरोना से हम उतने बेहतर तरीके से लड़ सकेंगे।

कर्मवीर शर्मा ने इस मौके पर कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध मानव संसाधन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा जताई जा रही आशंका को देखते हुये एक दिन में ज्यादा से ज्यादा कितने पॉजिटिव केस आ सकते हैं उसका अनुमान लगाकर जरूरत के मुताबिक कन्ट्रोल रूम में मानव संसाधन तैनात किया जाये। उन्होंने कन्ट्रोल रूम में तैनात किये जाने वाले कर्मचारियों को दक्ष करने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया।

कलेक्टर ने कन्ट्रोल एंड कमांड सेंटर से होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों से वीडियो कॉलिंग कर उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखने तथा टेलीमेडिसिन सेंटर में तैनात किये जाने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का ब्यौरा भी लिया। उन्होंने आवश्यकता को देखते हुए अतिरिक्त चिकित्सकों एवं अमले को तैनात करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। श्री शर्मा ने कन्ट्रोल रूम से रेपिड रिस्पांस टीम, मेडिकल मोबाइल यूनिट, कोविड केयर सेंटर तथा शासकीय एवं निजी कोविड अस्पतालों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपेक्षा भी व्यक्त की।

कलेक्टर ने कन्ट्रोल एंड कमांड सेंटर में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना पॉजिटिव आने वाले हर व्यक्ति की प्रभावी कांटेक्ट ट्रेसिंग के निर्दश दिये। श्री शर्मा ने कहा कि शहर और ब्लॉक मुख्यालय पर पूर्व में बनाये गये कोविड केयर सेंटर्स को भी एक्टिव किया जाये। शहर में इसकी शुरुआत रानी दुर्गावती कोविड केयर सेंटर एवं ज्ञानोदय कोविड केयर सेंटर से की जाये।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों से दमोह नाका स्थित कोरोना कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर के अलावा शहर में गांधी भवन में भी जिला स्तर पर कंट्रोल रूम शुरू करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कोरोना कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर के निरीक्षण के दौरान सीईओ निधि सिंह राजपूत, डॉ. अमिता जैन, डॉ. डीजे मोहंती, डिप्टी कलेक्टर मेघा पवार, डॉ. प्रियंक दुबे, डॉ. विभोर हजारी, बालेन्द्र शुक्ला आदि मौजूद थे।

ज्ञानोदय कोविड केयर सेंटर का भी किया निरीक्षण कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने दमोहनाका स्थित कोरोना कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद शारदा नगर रांझी स्थित ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया और यहां पिछली बार बनाये गये कोविड केयर सेंटर को शीघ्र एक्टिव करने के निर्देश दिये। श्री शर्मा ने इस अवसर यहां साफ-सफाई सहित सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव की लगातार बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए ज्ञानोदय कोविड सेंटर सेंटर के साथ-साथ माढ़ोताल स्थित 500 बिस्तरों के रानी दुर्गावती कोविड केयर सेंटर को भी शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। ज्ञानोदय कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

नेशनल कॉन्फ्रेंस का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने 52 नेताओं और प्रतिनिधियों को भेजा न्योता

Newsdesk

वडोदरा : मंजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने सतीश पटेल को बनाया उम्मीदवार

Newsdesk

चर्चित कोचिंग शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading