April 4, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली टिड्डयों के हमले से निपटने को तैयार

New Delhi: AAP leader Gopal Rai addresses a press conference, in New Delhi, on April 3, 2019.

नई दिल्ली, 29 मई | दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में टिड्डियों के हमले से निपटने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया और फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव करवाया। कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यह जानकारी दी। राय ने कहा कि सरकार फसलों को नुकसान से बचाने के लिए उन पर कीटनाशकों का छिड़काव करा रही है।

राय ने ट्वीट किया, “कृषि विभाग की एक टीम जागरूकता फैलाने के लिए यहां के किसानों के साथ वार्ता सत्र कर रही है।”

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को उत्तर भारत में टिड्डियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए कीटनाशकों के छिड़काव के लिए एक एडवाइजरी जारी की।

इसमें कहा गया, “जैसा कि टिड्डियों का झुंड आम तौर पर दिन में उड़ान भरता है, और रात के समय में आराम करते है, इसलिए टिड्डियों को विशेष रूप से रात के दौरान आराम नहीं करने देना चाहिए।”

सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि संबंधित अधिकारी छिड़काव उपकरण की मदद से रात के समय कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं। छिड़काव के लिए सुझाए गए रसायन हैं- मेलाथियान 50 प्रतिशत ईसी, मेलाथियान 25 प्रतिशत डब्ल्यूपी, क्लोरपायरीफॉस 20 प्रतिशत ईसी और क्लोरपायरीफॉस 50 प्रतिशत ईसी।

अन्य ख़बरें

पुदीना से पाएं पाचन, ऊर्जा और इम्युनिटी को मजबूती, गर्मियों से देता है राहत

Newsdesk

वैश्विक संकटों से भारत मजबूती से उबर रहा है: एस. जयशंकर

Newsdesk

भाजपा-एनडीए गठबंधन 4 मई को केरल में सरकार बनाने के लिए तैयार : पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading