September 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

ब्रिटेन में ओमिक्रोन संक्रमण के कारण अधिक शिशु अस्पताल में भर्ती

लंदन,15 जनवरी, (आईएएनएस)|ब्रिटेन में ओमिक्रोन की मौजूदा लहर के कारण अस्पतालों में भर्ती होने वाले शिशुओंे की संख्या में इजाफा हुआ है।

समाचार पत्र द गार्जियन ने बताया कि आसपास अधिक संक्रमण होने के कारण अस्पतालों में कोविड-पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि अस्पतालों में इस नए वेरिएंट से पीड़ित शिशुओं की संख्या के अनुपात में बदलाव आया है।

साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप फॉर इमर्जेंसीज (सेज) द्वारा शुक्रवार को प्रकाशित इसारिक / को-सीआईएन अध्ययन डेटा और एनएचएस अस्पतालों के समग्र आंकड़ों के आधार पर पता चलता है कि पिछली कोविड लहरों में अस्पताल में भर्ती लगभग 30 प्रतिशत बच्चे एक वर्ष से कम उम्र के थे।

दिसंबर और जनवरी के बीच, जब ओमिक्रोन देश भर में तेजी से फैल गया, तो यह अनुपात 42 प्रतिशत से अधिक था, जिसमें गरीब क्षेत्रों के बच्चे अधिक प्रभावित थे।

इन आंकडा़ें में हालांकि यह जानकारी नहीं दी गई है कि क्या कोविड के कारण शिशु अस्पतालों में थे या किसी अन्य कारण से उनमें इस संक्रमण का पता चला था। हालांकि, दूसरी लहर में अधिकांश शिशु कोविड की वजह से अस्पतालों में भर्ती थे।

ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले अनुपात के लिए एक समान प्रवृत्ति दर्ज की गई है, और पहली कोविड लहर में शिशुओं को लगभग सात दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था जो इस लहर में कम होकर दो दिनों से कम हो गया है।

अस्पतालों में अधिकांश शिशुओं को बुखार और खांसी की दिक्क्त देखी गई थी।

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश में डेंगू हुआ खतरनाक, 16 दिन में ली 74 की जान

Newsdesk

कल्याण कर्नाटक में एनीमिया के खिलाफ दो साल का अभियान चलाएगी सरकार, सीएम शिवकुमार ने कई बड़ी योजनाओं का किया ऐलान

Newsdesk

फैक्ट चेक: ब्रिक्स सम्मेलन के बाद विश्व नेताओं के बीमार होने का दावा फर्जी, विदेश मंत्रालय ने किया अलर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading