September 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

झारखंड के गिरिडीह में अपहरण के बाद 10 वर्षीय बच्चे की हत्या, पांच गिरफ्तार

रांची, 15 जनवरी (आईएएनएस)| गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चचघरा गांव निवासी राजकुमार वर्मा के 10 वर्षीय बच्चे लव कुमार प्रभाकर का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। बच्चे का शव शनिवार को इसी थाना क्षेत्र के भानुडीह गांव में एक कुएं से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

बच्चे का अपहरण बीते गुरुवार की शाम उस वक्त कर लिया गया था, जब वह अपने घर के पास स्थित खलिहान में खेल रहा था। अपहर्ताओं ने बाद में उसके पिता को कॉल कर धमकी भी दी थी। अपहर्ताओं के कॉल का एक ऑडियो इलाके में वायरल हो रहा है, जिसमें वे बच्चे की हत्या की धमकी दे रहे थे। बच्चे के पिता अपहतार्ओं से गिड़िगड़ाते हुए उसे छोड़ने की गुहार लगा रहे थे। शनिवार की सुबह कुएं से उसका शव मिलने की खबर इलाके में फैली। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खोरीमहुआ के एसडीपीओ मुकेश महतो ने बताया कि घटना की सूचना के बाद से ही पुलिस बच्चे की बरामदगी और अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उनकी निशानदेही पर बच्चे का शव भानुडीह गांव स्थित कुएं से बरामद किया गया। अपराधियों ने हत्या के बाद उसका शव एक सीमेंट की बोरी में बांधकर कुएं में फेंक दिया था। इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें महेश वर्मा, अजीत वर्मा, बसंत पंडित, प्रवीण विश्वकर्मा और शांतनु वर्मा शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading