September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

केरल में नये 17,755 कोविड मामले दर्ज

तिरुवनंतपुरम, 15 जनवरी (आईएएनएस)| केरल में शनिवार को कोविड-19 के 17,755 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए।

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 65,937 नमूनों की जांच की गई। टेस्ट पॉजिटिविटी दर बढ़कर 26.92 प्रतिशत हो गई है।

शुक्रवार को टीपीआर 23 फीसदी रहा, जबकि 16,338 नए मामले दर्ज किए गए।

तिरुवनंतपुरम जिला, (जो पिछले कुछ दिनों से 3,000 या उससे अधिक नए मामले दर्ज कर रहा है) ने शनिवार को 4,694 कोविड मामले दर्ज किए गये।

पिछले कुछ दिनों में बढ़ोत्तरी के परिणामस्वरूप, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख के करीब हो गये हैं।

जॉर्ज ने कहा, “तीन हफ्तों में, मामले चरम पर जा रहे हैं। अधिकारी योजना बनाने और जरूरत पड़ने पर केंद्रों की पहचान करने के लिए तैयार हो रहे हैं।”

मंत्री ने कहा कि अभी तक 15 से 18 वर्ष की आयु के 51 प्रतिशत (7.67 लाख) लोगों को उनकी पहली खुराक दी गई है और यह केवल 12 दिनों में हासिल किया गया है।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading