September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बीएसएफ ने अनजाने में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुसने वाले पाकिस्तानी नागरिक को पाक रेंजर्स को सौंपा

जम्मू, 15 जनवरी (आईएएनएस)| जम्मू के सांबा सेक्टर में अनजाने में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को फ्लैग मीटिंग के दौरान पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया।

बीएसएफ ने एक बयान कहा, पाकिस्तानी नागरिक को फ्लैग मीटिंग के जरिए शाम 6.45 बजे पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया।

इससे पहले शनिवार दोपहर एक पाकिस्तानी नागरिक अनजाने में बलहड़ सीमा पार कर भारत क्षेत्र में आ गया था।

वह भारतीय क्षेत्र में करीब 200 मीटर अंदर चला आया, मगर बीएसएफ के सतर्क जवानों ने उसे पकड़ लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह अनजाने में सीमा पार कर गया था।

बीएसएफ ने बताया कि वह पाकिस्तान की शकरगढ़ तहसील के सीमावर्ती इलाके का रहने वाला है।

पांच जनवरी को, सुचेतगढ़ क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच एक सेक्टर कमांडर स्तर की बैठक हुई थी, जिसमें बीएसएफ प्रतिनिधिमंडल द्वारा पाकिस्तान आधारित राष्ट्र-विरोधी तत्वों की घुसपैठ के प्रयासों और हथियारों की बरामदगी पर मुख्य जोर दिया गया। इसके अलावा इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोला-बारूद और नशीले पदार्थ के साथ ही सीमा प्रबंधन से संबंधित अन्य मुद्दों को भी उठाया गया।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading