35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

यूपी विधानसभा चुनाव : अमित शाह का मैराथन दौरा

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)| भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर से प्रदेश के मैराथन दौरे पर जा रहे हैं। अमित शाह के उत्तर प्रदेश के दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आईएएनएस को मिली जानकारी के अनुसार, शाह जनवरी के तीसरे सप्ताह में 23 जनवरी के बाद उत्तर प्रदेश का मैराथन दौरा करेंगे। यूपी के दौरे के दौरान शाह की कोशिश होगी कि वह प्रदेश के सभी 403 विधानसभा सीटों को कवर कर सकें। रैलियों और चुनावी कार्यक्रमों के साथ-साथ शाह पार्टी संगठन के नेताओं के साथ भी बैठक कर चुनावी हालात का जायजा लेंगे और उसी अनुसार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश भी देंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह के कार्यक्रम को तय करते समय चुनाव आयोग द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी किए गए नियमों और दिशा-निर्देशों का भी पूरी तरह से पालन किया जाएगा, इसलिए जरूरत पड़ने पर शाह की वर्चुअल रैलियों, बैठकों और अन्य चुनावी कार्यक्रमों की तैयारियां भी की जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान शाह जाट नेताओं समेत प्रदेश के कई अन्य प्रभावशाली तबके के नेताओं के साथ भी मुलाकात कर सकते हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की सभी 403 सीटों के लिए प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होना है। प्रदेश में 10, 14, 20, 23 और 27 फरवरी के अलावा 3 और 7 मार्च को भी मतदान होगा। 10 मार्च को उत्तर प्रदेश समेत सभी पांच चुनावी राज्यों में मतगणना होगी। इस चुनाव के लिए भाजपा शनिवार को 107 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है।

अन्य ख़बरें

सावित्री ठाकुर ने शेखावत से की मुलाकात, मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से वापस लाने की मांग

Newsdesk

सिद्दारमैया का विमान जयपुर डायवर्ट, खराब मौसम के चलते बदला रूट

Newsdesk

हिमाचल: ब्रिटिश काल के कब्रिस्तान और मेंटल हॉस्पिटल तक पहुंचीं आग की लपटें, शिमला में मची अफरा-तफरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading