April 18, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

शादी के 18 साल बाद अलग हुए धनुष, ऐश्वर्या

चेन्नई, 18 जनवरी (आईएएनएस)| अभिनेता धनुष और निर्देशक ऐश्वर्या धनुष ने अपनी 18 साल की शादी को खत्म करने की घोषणा की है। सोमवार की देर रात, अभिनेता और निर्देशक दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। हाल ही में सारा अली खान के साथ ‘अतरंगी रे’ में नजर आए धनुष ने ट्विटर पर अपना लेटर शेयर किया, ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर लेटर शेयर किया।

अपनी टाइमलाइन पर पोस्ट किए गए पत्र में धनुष ने कहा, “दोस्त, कपल, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का हमारा साथ रहा। यह यात्रा ग्रोथ, समझ, एडजस्टिंग और एडेप्टिंग की रही है।

“आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं।

“ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के रूप में अलग होने और हमें चीजों को समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और इसका सामना करने के लिए हमें आवश्यक निजता प्रदान करें। ओम नम: शिवाय! प्यार फैलाएं!”

इंस्टाग्राम पर लेटर पोस्ट करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि कोई कैप्शन की जरूरत नहीं है। केवल आपकी समझ और आपका प्यार जरूरी है!

धनुष, ऐश्वर्या के दो बेटे है।

अन्य ख़बरें

मटका किंग’ सीजन 2 में और भी शानदार होगा मेरा किरदार: विनीत कुमार सिंह

Newsdesk

कमर्शियल एक्टर्स’ पर ऋचा चड्ढा ने उठाए सवाल, बोलीं- कुछ कहानियों के लिए बड़े चेहरों की जरूरत नहीं होती

Newsdesk

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने याद किए पुराने दिन, इन दो शोज को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading