23.6 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजी

गैलेक्सी टैब एस-8 अल्ट्रा पर काम कर रहा सैमसंग: रिपोर्ट

सियोल, 20 जनवरी (आईएएनएस)| दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग संभवत: एक फ्लैगशिप गैलेक्सी नॉच टैबलेट पर काम कर रही है, जिसके बारे में जानकारी कथित तौर पर उसकी अपनी वेबसाइट पर लीक हो गई है।

द वर्ज के अनुसार, रिपोर्ट्स की मानें तो इस नए टैबलेट को सैमसंग गैलेक्सी टैब एस-8 अल्ट्रा कहा जाएगा, और इसकी घोषणा अगले महीने की शुरूआत में की जा सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग की साइट पर तस्वीर में दिखाया गया डिजाइन पिछले अक्टूबर में जारी टैबलेट के अनौपचारिक रेंडर, दिसंबर से लीक हुई तस्वीरों और इस महीने से विनफ्यूचर से लीक विवरण से मेल खाता है।

आगामी एंड्राएड टैबलेट में 14.6 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले होने की संभावना है, जिसमें 120हॉट्र्ज रिफ्रेश रेट और 2960 गुणा 1848 का रिजॉल्यूशन होगा। माना जा रहा है कि इस नॉच में 12 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे होंगे।

माना जा रहा है कि टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर, 11,200 एमएएच की बैटरी, 16 जीबी रैम और 512 जीबी तक अतिरिक्त स्टोरेज होगी।

एस पेन सपोर्ट के साथ-साथ वैकल्पिक 5जी और दो रियर कैमरे (13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 6 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड) शामिल बताया जा रहा है।

गैलेक्सी टैब एस 8 अल्ट्रा कथित तौर पर तीन टैबलेट लाइनअप में सबसे ऊपर होगा, जिसमें टैब एस 8 और टैब एस 8 प्लस शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading