April 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर में रहने वाले दो पड़ोसियों के बीच

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर में रहने वाले दो पड़ोसियों के बीच मामूली बातों को लेकर आपस मे कहा सुनी होती रहती है,वही हमेशा रहने वाला विवाद आज मारपीट में बदल गया दोनों पक्षो को थाना बुलाया गया है पुलिस द्वारा समझाइश दी गयी। जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के जसूजा सिटी में रहने वाले मनीष निगम औऱ ममता कोरी दोनों आमने सामने रहते है,दोनों पक्षो के बीच हमेशा किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगता है,आज दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो गयी हालांकि कोई घायल नही हुआ लेकिन दोनों पक्षो के सदस्यों को थाना बुलाकर पुलिस ने समझाइश देकर घर भेज दिया,दरअसल मनीष निगम अपने घर मे cctv कैमरा लगाए है, जो ममता कोरी मानती है कि हमारे घर में होने वाली बातों को रिकार्ड कर वीडियो वायरल किया जाता है,जबकि निगम का कहना ऐसा कुछ नही है सड़क देखने अपने घर की सुरक्षा को लेकर हमने कैमरा लगाया है, इसमे कोई चिढ़ रहा है औऱ छोटी -छोटी बातों पर विवाद होने लगता है,हालांकि पुलिस ने थाना पर ही दोनों पक्षो को समझाइश देकर घर भेज दिया है।

SHOW LESS

अन्य ख़बरें

वीडियो में हवाई फायरिंग: माढ़ोताल पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, इलाके में निकाला जुलूस

Newsdesk

विरासत सहेजेगा जबलपुर, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ से महकेगी महाराजपुर की ऐतिहासिक बावली

Newsdesk

घरों का पानी घर में, शहर का पानी शहर में जल संरक्षण के लिए निगमायुक्त की मुहिम तेज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading