26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

गोवा में पहले दो घंटे में 11.04 फीसदी मतदान

पणजी, 14 फरवरी (आईएएनएस)| गोवा में सोमवार के पहले दो घंटों के दौरान 11.04 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ है। ये आंकड़े राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के आंकड़ो से सामने आई है। सबसे ज्यादा मतदान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के सांकेलिम निर्वाचन क्षेत्र में हुआ जहां 14.32 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।

दक्षिण गोवा के शिरोडा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ जहां 5.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव में कुल 301 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां सत्तारूढ़ भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक बनाने की कोशिश कर रही है।

सावंत ने सांकेलिम विधानसभा क्षेत्र के कोठांबी गांव में एक मतदान केंद्र पर मतदान के बाद संवाददाताओं से कहा, “मैं गोवा के सभी लोगों से बाहर आकर स्थिर सरकार के लिए मतदान करने का आग्रह करता हूं।”

गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने भी अपना वोट डाला, जो गोवा के रहने वाले हैं।

अन्य ख़बरें

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

विश्व ओजोन दिवस पर नेताओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा- ओजोन परत बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading