22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

यूक्रेन संकट: दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी राजनयिकों ने ‘संयुक्त’ प्रतिक्रिया पर जोर दिया

सोल, 25 फरवरी (आईएएनएस)| दक्षिण कोरिया और अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिकों ने शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत के दौरान रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए आक्रमण पर ‘संयुक्त’ प्रतिक्रिया के लिए अपनी साझा इच्छा पर प्रकाश डाला। योनहाप न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने यहां यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि प्रथम उप विदेश मंत्री चोई जोंग-कुन और उनके अमेरिकी समकक्ष, वेंडी शेरमेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा की और यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अपने ‘अटूट समर्थन’ की पुष्टि की है।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, चोई ने कहा कि सोल (सियोल), अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के एक जिम्मेदार सदस्य के रूप में, रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों और यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अन्य प्रयासों में शामिल होगा।

एक अलग विज्ञप्ति में, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि शेरमेन ने जोर देकर कहा कि रूस के ‘पूर्व नियोजित युद्ध’ यूक्रेन के खिलाफ ‘आक्रामकता का एक अनावश्यक कार्य’ है। इसके साथ ही उन्होंने क्रेमलिन को जवाबदेह ठहराने के लिए ‘एकजुट और निर्णायक तरीके से’ जवाब देने के महत्व को दोहराया।

गुरुवार को, वाशिंगटन ने मास्को के खिलाफ व्यापक निर्यात प्रतिबंधों की घोषणा की थी, जो दक्षिण कोरिया के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स जैसे रूस के उच्च तकनीक वाले सामानों के निर्यात को प्रभावित कर सकता है।

अन्य ख़बरें

एससीओ समिट में ईरान को भारत से बड़ी उम्मीदें: पीएम मोदी और पेजेश्कियन की मुलाकात में होर्मुज और चाबहार पर रहेगा फोकस

Newsdesk

अमेरिकी राजदूत गोर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति जापारोव से मिले, साझेदारी बढ़ाने पर जताई प्रतिबद्धता

Newsdesk

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन से मिले प्रधानमंत्री मोदी, पश्चिम एशिया के हालात पर की चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading