29.3 C
Jabalpur
June 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

यूक्रेन से लौट रहे मध्य प्रदेश के बच्चों के लिए दिल्ली में विशेष इंतजाम

भोपाल, 1 मार्च (आईएएनएस)| रुस और यूक्रेन के बीच जारी टकराव के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों की वहां से भारत वापसी हो रही हैं। इनमें मध्य प्रदेश के छात्र भी शामिल हैं। इन छात्रों को दिल्ली में समुचित सुविधा मिले, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जाने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए है। आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराई गई जानकारी में बताया गया है कि सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान यूक्रेन में फंसे बच्चों के संबंध में केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री चौहान ने आवासीय आयुक्त, मध्यप्रदेश और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश के जो बच्चे यूक्रेन से विभिन्न माध्यमों से नई दिल्ली पहुँच रहे हैं, उनकी आवास, भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जायें। बच्चों को चिंता मुक्त करते हुए उनके लिए जरूरी प्रबंध करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ऐसे सभी बच्चों को आश्वस्त किया जाए कि उन्हें कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान को अधिकारियों ने बताया कि वे निरंतर अविभावकों से संपर्क में हैं। विभिन्न फ्लाइट से विद्यार्थी यूक्रेन से नई दिल्ली पहुँच रहे हैं। यूक्रेन से आज मंगलवार को एक फ्लाइट मुंबई और दो फ्लाइट दिल्ली आयेगी। अब तक मध्यप्रदेश के 29 बच्चे भारत आ चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि वे बच्चों के अविभावकों से सदाशयता और संवेदनशीलता से बात करें। भारतीय एम्बेसी में निरंतर संपर्क कर बच्चों की चिंता कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। स्वदेश वापसी होने पर उनके रुकने और गृह प्रदेश (मध्यप्रदेश) तक लौटने की व्यवस्थाएँ भी की जाएँ।

अन्य ख़बरें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत का दो टूक जवाब, कहा-खुद के भीतर झांके पाकिस्तान

Newsdesk

मन की दस बातें

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से गणेश उत्सव पर कुम्हारों के हाथों से बनी मिट्टी की मूर्ति खरीदने की अपील की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading