25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहेडलाइंस

यूक्रेन में मारे गए छात्र के परिवार से कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने की बात

बेंगलुरु, 1 मार्च (आईएएनएस)| कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार सुबह यूक्रेन के खारकीव में मारे गए एक भारतीय छात्र नवीन ज्ञानगौदर की मौत पर शोक व्यक्त किया। नवीन कर्नाटक के हावेरी के रहने वाले थे और यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में मारे जाने वाले पहले भारतीय हैं।

मुख्यमंत्री ने नवीन के पिता शेखर गौड़ा को फोन कर सांत्वना दी। इसको वास्तविक त्रासदी बताते हुए, मुख्यमंत्री ने नवीन के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए परिवार को सभी समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले पर विदेश मंत्रालय से बात कर रही है।

मंगलवार की सुबह अपने बेटे की आखिरी फोन कॉल को याद करते हुए, भावुक शेखर गौड़ा ने कहा कि नवीन उसे दिन में कम से कम दो या तीन बार फोन करता था।

नवीन पिछले 4 साल से यूक्रेन में पढ़ रहा था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब वह नाश्ता करने बाहर गया था।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading