28.5 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

बेलारूस में चल रही यूक्रेन-रूस प्रतिनिधियों के बीच वार्ता

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)| यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखायलो पोडोलयक ने ट्वीट किया है कि उन्होंने और अन्य अधिकारियों ने बेलारूस में रूसी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। उन्होंने एजेंडे में प्रमुख मुद्दों को रेखांकित किया है – तत्काल युद्धविराम और लगातार गोलाबारी झेल रहे गांवों और शहरों से नागरिकों की सुरक्षित निकासी।

सीएनएन मुताबिक, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, “बातचीत चलेगी।”

लावरोव ने दावा किया कि यूक्रेनी पक्ष ने जानबूझकर आने में देरी की और कहा कि यूक्रेन संयुक्त राज्य की कठपुतली है।

साथ ही गुरुवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि एक रूसी प्रतिनिधिमंडल बेलारूस में अपने यूक्रेनी समकक्षों की प्रतीक्षा कर रहा है।

उन्होंने कहा, “हमारा प्रतिनिधिमंडल बीती रात वहां मौजूद था। यह यूक्रेन के वातार्कारों का पूरी रात और फिर सुबह इंतजार कर रहा था। वे अभी भी इंतजार कर रहे हैं। हम आशा करते हैं कि वे आज पहुंचेंगे।”

दूसरे दौर की वार्ता के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मिलने वाले थे।

सोमवार को पहले दौर की वार्ता पांच घंटे तक चली और बिना किसी सफलता के खत्म हो गई।

अन्य ख़बरें

ट्रंप से मुलाकात में पीएम मोदी ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर चर्चा की, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बताया जरूरी

Newsdesk

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

Newsdesk

जी-7 सम‍िट: प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की अहम बैठक, ईरान समझौते और समुद्री सुरक्षा पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading