September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

ग्वालियर में प्रेमी जोड़ी की जान के दुश्मन बने अपने

ग्वालियर, 15 मार्च (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक सवर्ण वर्ग के महिला ने दलित समाज के युवक से प्रेम विवाह क्या किया,उनकी जान के दुश्मन अपने ही बन गए है। युगल ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर जान की रक्षा की गुहार लगाई है। मामला मुरार थाना क्षेत्र का है, यहां की क्षत्रिय समाज की युवती केा एक दलित वर्ग के युवक से प्रेम हो गया और दोनों ने तीन मार्च केा प्रेम विवाह कर लिया। युवती का आरोप है कि उसके परिजन ससुराल वालों को परेशान कर रहे है, मकान पर भी कब्जा कर लिया है। उसने थाने में आपबीती सुनाई मगर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची।

जयप्रकाश वर्मा का कहना है कि वह दलित वर्ग है और पत्नी क्षत्रिय है, पत्नी के परिजन उसे लगातार परेशान कर रहे है और वे इस शादी को स्वीकार भी नहीं रहे है।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने युगल केा सुरक्षा का पूरा भरेासा दिलाया है। उन्होंने कहा है कि दोनों बालिग है और उन्हें सुरक्षा देने को मुरार थाने के निरीक्षक को निर्देश दिए गए है। युवती के परिजनों को थाने बुलाकर समझाया जाएगा।

अन्य ख़बरें

हिंदी से ‘हिंग्लिश’ तक, क्या हम एक ‘नई हिंदी’ के जन्म के दौर में

Newsdesk

ट्रैक्टर ट्रायल के बहाने वाहन ले गया मिस्त्री, बैटरी-ऑयल और 35 लीटर डीजल गायब; पाटन थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

आवास फाइनेंस कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, विजयनगर थाने में मामला दर्ज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading