September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व सांसद आरके राणा का निधन

रांची, 23 मार्च (आईएएनएस)| चारा घोटाले में सजायाफ्ता पूर्व सांसद रबींद्र कुमार राणा का एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान बुधवार को निधन हो गया। उन्हें एक दिन पहले मंगलवार को रिम्स रांची से एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स ले जाया गया था। उन्होंने अपराह्न् लगभग साढ़े तीन बजे आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि आरके राणा की मृत्यु मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुई है।

बीते 15 मार्च को रांची के होटवार जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद राणा को रांची स्थित रिम्स में दाखिल कराया गया था। यहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मेडिकल बोर्ड ने उनकी बिगड़ती स्थिति को देख उन्हें मंगलवार को एम्स के लिए रेफर किया था।

राणा 14वीं लोकसभा में बिहार के खगड़िया संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सांसद रह चुके थे। वह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके थे।

आरके राणा को रांची के डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में अदालत ने बीते 21 फरवरी को दोषी ठहराया था। उन्हें पांच साल की कैद और 60 लाख रुपये के जुर्माने की सजा दी गई थी। इसी मामले में लालू प्रसाद यादव को भी पांच साल की सजा हुई है। इसके पहले देवघर कोषागार से 89 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में भी उन्हें सजा हो चुकी थी।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading