28.2 C
Jabalpur
July 8, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

लखनऊ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)| वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पर्व त्यौहारों पर ब्रेक लगा था। लोग उत्साह से पर्व नहीं मना पा रहे थे। लेकिन अब मिली ढील के बाद उत्तर प्रदेश में बड़ी धूमधाम से नवरात्रि का पहला दिन मनाया जा रहा है। लोग सुबह से ही मंदिरों में जा रहे है। पहले दिन प्रदेश भर के दुर्गा मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना की जा रही है। देवी मां के मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई है। भक्त मां दुर्गा के जयकारे लगा रहे हैं। नौ दिन माता रानी के नौ रूपों की पूरे विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। कानपुर में श्रद्धालुओं ने वैभव लक्ष्मी मंदिर में पूजा की। प्रयागराज के अलोपी देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।

मीरजापुर जिले में विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए लोग बड़ी संख्या में उमड़े हैं। इसी के साथ बलरामपुर में माता देवी पाटन, सहारनपुर में माता शाकुंभरी देवी के मंदिर में काफी भीड़ है। लोग तड़के से ही माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। इसी प्रकार लखनऊ के दुर्गा मंदिरों भक्त कतार बद्ध दिखे।

विंध्यवासिनी की चौखट पर श्रद्धा, विश्वास व आस्था का समागम दिखा। नवरात्र के प्रथम दिन शनिवार तड़के ही मां विंध्यवासिनी के शैलपुत्री स्वरूप के दर्शन को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। हर कोई मां की झलक पाने को लालायित दिखा। मंगला आरती के बाद विंध्यधाम एक बार फिर घंटा-घड़ियाल के बीच मां विंध्यवासिनी के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। हाथ में नारियल, चुनरी, माला-फूल प्रसाद के साथ कतारबद्ध श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन दिखे। मां विंध्यवासिनी का भव्य श्रृंगार किया गया था। कोरोना काल के दो साल बाद विंध्यधाम का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। अब नवरात्रि भर विंध्यधाम के साथ विंध्य पर्वत भक्तों से गुलजार रहेगा।

वहीं मुख्यममंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि और नववर्ष की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि हिन्दू नव वर्ष, नव संवत्सर विक्रम संवत 2079 की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि नववर्ष सबके जीवन में सुख, समृद्धि, संपन्नता और आरोग्यता का संचार करे। सम्पूर्ण सृष्टि सद्भाव व सहयोग की भावना से दीप्त हो। मां भगवती की कृपा सभी पर बनी रहे।

उधर, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने काशी की खुशहाली की मंगल कामना को लेकर हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिवस पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया। बजरंग दल नेता निखिल त्रिपाठी रुद्र के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने दशाश्वमेध घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच काशीवासियों की सुख समृद्धि और मंगल कामना को लेकर करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने वाली मां गंगा की पूजा अर्चना की।

अन्य ख़बरें

-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

Newsdesk

बिहार: बांकीपुर उपचुनाव लड़ने को लेकर एआईएमआईएम का सस्पेंस बरकरार, ओवैसी लेंगे अंतिम निर्णय

Newsdesk

बारुईपुर एनकाउंटर: पीड़िता के पिता ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए सीएम सुवेंदु अधिकारी को दिया धन्यवाद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading