July 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

कियानू रीव्स को ‘टॉय स्टोरी 4’ में काम करके अच्छा लगा

Keanu Reeves. (Photo: Twitter/@KeanuChReeves)

लॉस एंजेलिस, 10 जून | ‘स्पीड’ और ‘द मैट्रिक्स’ फ्रेंचाइजी जैसी एक्शन फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता कियानू रीव्स का कहना है कि उन्हें ‘टॉय स्टोरी 4’ में ड्यूक काबूम के किरदार को आवाज देकर अच्छा लगा। इस एनिमेटेड किरदार और अभिनेता रीव्स में बहुत सारी समानताएं हैं, जिसमें कनाडाई होना और बाइक प्रेमी होना शामिल है।

रीव्स ने किरदार के बारे में कहा कि यह ‘एक अच्छे दिल वाला और साहसी’ है। ड्यूक काबूम ‘टॉय स्टोरी’ फ्रैंचाइजी का नया एडिशन है, जिसमें अभिनेता टॉम हैंक्स और टिम एलन की आवाजें थीं।

उन्होंने कहा, “मुझे मजा आया और यह एक शानदार अनुभव था। मैंने हमेशा उम्मीद की है कि शैली या वल्र्ड क्रिएशन की परवाह किए बिना मैं ऐसी कहानी का हिस्सा बनूं ..जो मनोरंजन भी कर सकती हैं और जब आप थिएटर छोड़ें तो आपके पास बात करने और सोचने के लिए कुछ होता भी है। मुझे लगता है कि ड्यूक काबूम और ‘टॉय स्टोरी 4’ ऐसा करती हैं।”

उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताया, “काबूम प्यार से भरा है और वह एक शोमैन है। वह लोगों का मनोरंजन करना चाहता है और वह लोगों के लिए जोखिम उठाना चाहता है, वह सिर्फ मनोरंजन करना चाहता है।”

यह शो जल्द ही स्टार मूवीज पर प्रसारित होगा।

अन्य ख़बरें

हीरो’ की पहली शूटिंग से ही बन गई जैकी-मीनाक्षी की खास केमिस्ट्री, एक साल तक चेन्नई के थिएटर में चली थी फिल्म

Newsdesk

आमिर-शाहरुख के विज्ञापन से ‘महारानी’ तक, हुमा कुरैशी ऐसे बनीं बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस

Newsdesk

रजा मुराद ने शेयर किए पूनम ढिल्लों के साथ यादगार पल, फिल्म ‘नूरी’ की सफलता को किया याद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading