23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

असम के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिपुन बोरा तृणमूल में शामिल

गुवाहाटी/कोलकाता, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| असम के वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा रविवार को पार्टी छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। असम के पूर्व मंत्री और पूर्व राज्यसभा सदस्य बोरा ने ट्वीट किया, “आज से मैंने अपनी नई राजनीतिक यात्रा शुरू की है!”

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे अपने त्यागपत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि असम में कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ गुप्त रूप से जुड़ा हुआ है।

कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ कोलकाता में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की और औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर तृणमूल सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और सुष्मिता देव भी मौजूद थीं। सुष्मिता भी पहले कांग्रेस में थीं।

अभिषेक बनर्जी ने बाद में ट्वीट किया : “आज एआईटीसी परिवार में शामिल होने वाले एक दिग्गज और कुशल राजनेता श्री रिपुन बोरा का बहुत गर्मजोशी से स्वागत करता हूं। हम आपको अपने साथ पाकर बेहद खुश हैं और अपने लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं!”

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading