22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयव्यापार

अल्फाबेट के मुनाफे में एक अरब डॉलर से अधिक की गिरावट

सैन फ्रांसिस्को, 27 अप्रैल (आईएएनएस)| अल्फाबेट का शुद्ध लाभ चालू वर्ष की पहली तिमाही में एक अरब डॉलर से अधिक की गिरावट के साथ 16.4 अरब डॉलर पर आ गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 17.9 अरब डॉलर रहा था।

अल्फाबेट एवं गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने मंगलवार को कहा कि साल की पहली तिमाही के दौरान सर्च और क्लाउड बिजनेस का कारोबार अच्छा रहा।

कंपनी के सर्च का राजस्व इस अवधि में 39 अरब डॉलर हो गया जबकि सर्च, यूट्यूब सहित कुल विज्ञापन कारोबार 54 अरब डॉलर का रहा।

कंपनी का कुल राजस्व वार्षिक आधार पर इस साल की पहली तिमाही में 23 फीसदी की छलांग लगाकर 68 अरब डॉलर का हो गया।

अल्फाबेट का कुल राजस्व गत साल 257 अरब डॉलर का रहा था।

यूट्यूब विज्ञापन का राजस्व भी 20 प्रतिशत की तेजी के साथ 6.86 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि गत साल की समान अवधि में राजस्व में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी।

कंपनी के क्लाउड कारोबार का राजस्व भी 44 प्रतिशत की तेजी में रहा।

अन्य ख़बरें

एससीओ समिट में ईरान को भारत से बड़ी उम्मीदें: पीएम मोदी और पेजेश्कियन की मुलाकात में होर्मुज और चाबहार पर रहेगा फोकस

Newsdesk

असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए अब तक 7.5 करोड़ से अधिक नॉन-ऑडिट करदाताओं ने आईटीआर दाखिल किया: आयकर विभाग

Newsdesk

अमेरिकी राजदूत गोर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति जापारोव से मिले, साझेदारी बढ़ाने पर जताई प्रतिबद्धता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading