30.6 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में आतंकियों ने सिपाही को गोली मारकर किया घायल

श्रीनगर, 13 मई (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल को गोली मारकर घायल कर दिया। कांस्टेबल की पहचान रेयाज अहमद थोकर के रूप में हुई और उसे गुडुरा गांव में उसके आवास के पास गोली मारी गई।

पुलिस ने कहा, “आतंकवादी ने पुलिस कांस्टेबल रियाज अहमद थोकर पुत्र अली मोहम्मद पर उनके गुडरू पुलवामा स्थित आवास पर गोलीबारी की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की है।”

अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया।

आतंकवादियों ने गुरुवार को बडगाम जिले के चदूरा शहर में एक कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारी राहुल भट की उसके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी। भट की हत्या की व्यापक रूप से निंदा की गई है, जबकि घाटी में काम कर रहे प्रवासी कश्मीरी पंडितों ने प्रशासन पर उनकी रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

अन्य ख़बरें

एनएसयूआई जिला अध्यक्षों को नोटिस भेजे जाने पर विश्वास सारंग बोले-राहुल गांधी और खड़गे जिम्मेदार ठहराए जाएं

Newsdesk

पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर नेताओं ने नमन किया

Newsdesk

रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर नेताओं का नमन, बताया नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading