September 17, 2026
सी टाइम्स
खेलहेडलाइंस

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन

टाउन्सविले, 15 मई (आईएएनएस)| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का 46 साल की उम्र में शनिवार देर रात एक कार दुर्घटना में निधन हो गया। क्वींसलैंड पुलिस के एक बयान में यह जानकारी दी।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, रिटायर्ड ऑलराउंडर की मौत उत्तर क्वींसलैंड में टाउन्सविले से 50 किमी पश्चिम में हर्वे रेंज में हुई, जब उनका वाहन सड़क से नीचे लुढ़क गया।

क्वींसलैंड पुलिस ने रविवार सुबह कहा, “आपातकालीन सेवाओं ने 46 वर्षीय सायमंड्स को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनका निधन हो गया।”

साइमंड्स के परिवार ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की और दोस्तों और प्रशंसकों को उनकी सहानुभूति और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

मार्च में थाईलैंड में छुट्टी के दौरान शेन वार्न को घातक दिल का दौरा पड़ने के कुछ ही हफ्तों बाद उनकी मौत ने खेल जगत को झकझोर कर रख दिया है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट और तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने सायमंड्स के निधन पर शोक व्यक्त किया।

अन्य ख़बरें

जन्मदिन विशेष: आईपीएल ने तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के करियर को दी बुलंदी

Newsdesk

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान का नया ड्रामा, हॉकी टीम को भारत भेजने से इनकार

Newsdesk

अल्काराज ने एटीपी फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई, सिनर और ज्वेरेव के क्लब में शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading