27.9 C
Jabalpur
April 5, 2026
सी टाइम्स
खेल

टेनिस : डोमिनिक थीम ने जीता एड्रिया टूर का पहला चरण

BELGRADE, June 15, 2020 (Xinhua) — Austria’s Dominic Thiem pose for the photo with his trophy after defeating Filip Krajinovic of Serbia in the final match at the tennis tournament Adria Tour in Belgrade, Serbia on June 14, 2020. (Xinhua/Predrag Milosavljevic)

बेलग्रेड, 15 जून | वल्र्ड नंबर-3 पुरुष टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थीम ने एड्रिया टूर के पहले चरण में फिलिप क्राजिनोविक को 4-3 (7-2), 2-4, 4-2 से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार को खेले गए टूर्नामेंट के अंतिम मैच में थीम को फिलिप के साथ पहले सेट में परेशानी आई लेकिन वह टाई ब्रेक में जीतने में सफल रहे।

क्राजिनोविक ने पहले सेट में 3-1 की बढ़त ले थीम को परेशानी में डाल दिया था। हालांकि थीम ने तीसरे सेट में ज्यादा प्रतिबद्धता दिखाई और मैच जीतने में सफल रहे।

यह चैरिटी टूर्नामेंट नोवाक जोकोविक के संगठन द्वारा 13-14 जून को आयोजित किया गया था।

जोकोविक फाइनल नहीं खेल पाए क्योंकि उन्हें कल क्राजिनोविक ने 2-1 से हरा दिया था और वह अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहे थे।

एड्रियान टूर का दूसरा चरण क्रोएशिया के जडार में 20-21 जून को खेला जाएगा जबकि टूर्नामेंट का समापन बोसनिया हजेर्गोविना में जुलाई में होगा।

पोडगोरसिया और मोंटेग्रो में भी इस टूर्नामेंट के चरण खेले जाने थे लेकिन कोरोनावायरस के कारण इन्हें रद्द कर दिया गया।

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: पंत ने खेली कप्तानी पारी, एसआरएच को 5 विकेट से हराकर एलएसजी ने खोला जीत का खाता

Newsdesk

युवा तेज गेंदबाज अशोक ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा

Newsdesk

जीटी बनाम आरआर: रवि बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading