July 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

नीना गुप्ता ने आलोचकों को दिया जवाब

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)| दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता उन ट्रोल्स पर भारी पड़ गई हैं, जिन्होंने शॉर्ट्स पहनने के लिए उनकी आलोचना की थी, जब वह मशहूर गीतकार गुलजार से उनकी किताब ‘सच कहूं तो’ की एक कॉपी गिफ्ट करने को लेकर मुलाकात की थी। ‘बधाई दो’ की अभिनेत्री ने पिछले साल गुलजार से उनका आशीर्वाद लेने के लिए मुलाकात की थी और उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिग्गज के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो साझा किया।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीडियो फिर से इंटरनेट पर सामने आने के बाद एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

उन्होंने कहा, “मैं आलोचकों को बताना चाहूंगी कि वे हर रोज टेनिस खेलती हैं और उनसे मेरी दोस्ती तभी हुई जब वो भी हर रोज टेनिस खेलने आते थे। हम दोनों हर रोज शॉर्ट्स में ही मिलते हैं और वो मुझे पिकअप करने के लिए घर आते थे।”

नीना इंडस्ट्री में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री को हाल ही में रिलीज हुई प्राइम वीडियो वेब सीरीज ‘पंचायत’ में उनके काम के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

अन्य ख़बरें

Newsdesk

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लिए दो बड़े फैसले

Newsdesk

‘इंडस्ट्री के असली माचो मैन हैं संजय दत्त’, अभिनेता के डांस ट्रिक को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने खोला राज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading