25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

CBI का बड़ा एक्शन, पशु तस्करी मामले में TMC नेता अनुव्रत मंडल गिरफ्तार

कोलकाता 11 Aug. (Rns) : CBI ने पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पशु तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने पूछताछ के लिए मंडल को 10 समन जारी किए, लेकिन वे पेश नहीं हुए जिसके बाद सीबीआई ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था और गिरफ्तारी की अनुमति मांगी थी।

बता दें कि सीबीआई ने दो घंटे की पूछताछ के बाद मंडल को गिरफ्तार किया। इससे पहले दो बार सीबीआई उनसे पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने 2020 में पशु तस्करी के मामले में केस दर्ज किया था, जिसमें अनुब्रत मंडल का नाम भी सामने आया था। सीबीआई के मुताबिक 2015 से 2017 के दौरान बीएसएफ ने 20,000 पशुओं के सिर बरामद किए थे। इन पशुओं की सीमा पार तस्करी की जा रही थी। सीबीआई ने हाल ही में इसी केस में कई जगहों पर छापेमारी की थी। एजेंसी ने मंडल के बॉडीगार्ड सैगल हुसैन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

जानकारी के मुताबिक अनुब्रत मंडल के घर पर सीबीआई अधिकारी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम 5 से 6 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची थी। इस दौरान अनुब्रत के घर के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी थी। एजेंसी ने घर पर ही अनुब्रत मंडल से कुछ देर पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया। अनुब्रत मंडल के घर पर सीबीआई की छापेमारी और घर के सामने अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती की खबर पर बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय अधिकारी आज सुबह बोलपुर के बैंक कर्मचारियों से गौ तस्करी मामले की जांच में पूछताछ भी करेंगे।

अन्य ख़बरें

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक-ध्रुवीय सिस्टम बीते दिनों की बात: पुतिन

Newsdesk

ब्रिक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading