April 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सेल बढ़ाने के लिए डोलो ने दिए 1000 करोड़ के गिफ्ट! सुप्रीम कोर्ट के जज को भी दिया ऑफर

नई दिल्ली 19 Aug. (Rns): अपनी बनाई दवाएं लिखने के लिए राजी करने के लिए फार्मा कंपनियां लंबे समय से डॉक्टरों को गिफ्ट देती आ रही हैं, लेकिन अब ये मामला इतना बढ़ गया है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जा रही एक याचिका में कहा गया है कि गिफ्ट देने वाली फार्मा कंपनियों को अब इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। याचिका में उदाहरण के लिए बुखार के लिए उपयोग होने वाली एक टैबलेट डोलो-650 का हवाला दिया गया और कहा गया है कि इसको बनाने वाली कंपनी ने केवल फ्री गिफ्ट में 1000 करोड़ रुपये खर्च किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एएस बोपन्ना की पीठ ने इसे ‘गंभीर मामला’ बताया और केंद्र सरकार से 10 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि ‘ऐसी बात सुनना अच्छा नहीं लगता है। यहां तक कि मुझे भी वही दवा लेने के लिए कहा गया था, जब मुझे कोविड था। यह एक गंभीर मामला है। सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने दायर की थी। फेडरेशन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील संजय पारिख ने कहा कि डोलो ने डॉक्टरों को गिफ्ट देने में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया जिससे वे दवा की सेल को बढ़ावा दें।

याचिका में कहा गया है कि इन तरीकों से न केवल दवाओं का ज्यादा उपयोग होता है, बल्कि यह रोगियों के स्वास्थ्य को भी खतरे में डाल सकता है। इस तरह का भ्रष्टाचार बाजार में महंगी या बेकार दवाओं की खपत को भी बढ़ाता है। याचिका में कहा गया है कि मौजूदा नियमों की स्वैच्छिक प्रकृति के कारण फार्मा कंपनियों का अनैतिक व्यवहार फल-फूल रहा है। यहां तक कि कोविड महामारी के दौरान भी ऐसे कई मामले सामने आए थे।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में बोले पवन खेड़ा, मुझे हिरासत में लेकर अपमानित किया जाएगा ,

Newsdesk

डीपफेक और डिजिटल उत्पीड़न का असर, महिलाएं सार्वजनिक मंचों से बना रहीं दूरी: अध्ययन में खुलासा

Newsdesk

भारत में घरों की बिक्री 2026 की पहली तिमाही में 8 प्रतिशत बढ़ी, नए लॉन्च में 13 प्रतिशत का उछाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading