35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जारी रहा टिकाव

नयी दिल्ली ,25 अगस्त । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच घरेलू स्तर पर आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज लंदन ब्रेंट 1.07 प्रतिशत बढ़कर 101.29 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी क्रुड 1.00 प्रतिशत बढ़कर 94.68 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
घरेलू स्तर पर तेल विपणन करने वाली कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर यथावत है। पिछले दो महीने से अधिक समय से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर हैं।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

अन्य ख़बरें

‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ भविष्य के भारत के लिए तैयार कर रही मजबूत वर्कफोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण और व्यापार में सुगमता के लिए मजबूत परीक्षण अवसंरचना अत्यंत महत्वपूर्ण है: प्रल्हाद जोशी

Newsdesk

आंध्र प्रदेश का वार्षिक ऋण लक्ष्य 8.10 लाख करोड़ रुपए तय, कृषि और एमएसएमई क्षेत्र पर जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading