35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

यूपी : स्कूल में पिस्तौल ले जाने के आरोप में 2 बच्चे हिरासत में

प्रयागराज 02 Sep. (Rns): प्रयागराज में दो बच्चों को स्कूल में देशी पिस्तौल ले जाने के आरोप में हिरासत में लिया गया। इन बच्चों ने शिक्षकों को और दूसरे बच्चों को धमकाना शुरू कर दिया था।



उन्हें किशोर गृह भेज दिया गया है, जबकि एक हथियार आपूर्तिकर्ता को जेल भेज दिया गया है।



प्रयागराज के एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने कहा, “हमने ऐसे मामलों की जांच के लिए माता-पिता, अभिभावकों और स्कूलों को संवेदनशील बनाने का फैसला किया है। पहला मामला अलोपीबाग इलाके में 29 अगस्त को सामने आया था, जब मोबाइल फोन की जांच के दौरान, स्कूल अधिकारियों को आठवीं कक्षा के एक छात्र के स्कूल बैग में एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस मिला था।”



दूसरे मामले में सोरांव स्थित इंटर कॉलेज के स्कूल प्रशासन ने दसवीं कक्षा के छात्र के पास से एक देशी पिस्टल बरामद की।



यह प्रयागराज पुलिस द्वारा कई स्कूलों के बाहर सिलसिलेवार बम विस्फोटों में शामिल स्कूली बच्चों के गिरोह का भंडाफोड़ करने और इस सिलसिले में 35 छात्रों को गिरफ्तार करने के कुछ दिनों बाद आया है।

अन्य ख़बरें

बैंक लोन फ्रॉड: अदालत ने एडीएजी के पूर्व अधिकारी झुनझुनवाला को प्रोडक्शन वारंट पर मुंबई भेजा

Newsdesk

जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जांच में देरी का दिया हवाला

Newsdesk

दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की याचिका पर अरविंद केजरीवाल को जारी किया नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading