37.9 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सत्यप्रेम की कथा के लिए खुद को बदलेंगे कार्तिक आर्यन, दिखेगा नया अवतार

कार्तिक आर्यन बीते दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद छा गए थे। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी नजर आई थीं। अब कार्तिक अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सत्यप्रेम की कथा की रिलीज डेट की घोषणा हुई थी। खबर है कि इस फिल्म के लिए कार्तिक कड़ी तैयारी करेंगे। फिल्म में उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए कार्तिक अपने शारीरिक व्यक्तित्व को काफी हद तक बदल देंगे। इसके लिए वह कड़ी तैयारी करेंगे। कार्तिक अपना काफी समय वर्कशॉप्स और ट्रेनिंग में बिताएंगे। सिर्फ शारीरिक बनावट ही नहीं, कार्तिक अपनी आवाज के उतार-चढ़ाव को बदलने पर भी काम करेंगे। कार्तिक ने पहले कहा था कि वह ऐसी भूमिकाएं तलाश रहे हैं जो उन्हें चुनौती दें। जो वह कर चुके हैं उसे करने का कोई फायदा नहीं है।सत्यप्रेम की कथा एक म्यूजिकल लव स्टोरी है। भूल भुलैया 2 के बाद फिल्म में एक बार फिर से कार्तिक और कियारा की जोड़ी दिखाई देगी। फिल्म में कार्तिक सत्यप्रेम का किरदार निभाएंगे और कियारा कथा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वंस कर रहे हैं। नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले बन रही यह फिल्म अगले साल 29 जुलाई को रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। कार्तिक और कियारा की सत्यप्रेम की कथा काफी समय से चर्चा में थी। 31 जुलाई को कियारा के जन्मदिन के मौके पर कार्तिक ने फिल्म से दोनों का लुक भी शेयर किया था। पहले इस फिल्म का नाम सत्यनारायण की कथा था। इस नाम के लिए निर्माताओं पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था और फिल्म का विरोध हुआ था। इसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया। फिल्मों में अपने किरदार के लिए अभिनेता अकसर कड़ी मेहनत से खुद को ढालने की कोशिश करते हैं। यह बदलाव सिर्फ लुक के लिए नहीं, बल्कि अपनी चाल-ढाल और संवाद में भी किए जाते हैं। बीते दिनों फिल्म पठान में शाहरुख खान के नए लुक को काफी प्रशंसा मिली है। इन दिनों चर्चित फिल्म लाइगर के लिए विजय देवरकोंडा ने भी ऐसा ही किया था। शेरशाह में खुद में किए बदलाव के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को खूब सराहना मिली थी। कार्तिक की आने वाली अन्य फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म शहजादा अगले साल वैलेंटाइन्स वीक में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन नजर आएंगी। उन्होंने हंसल मेहता की फिल्म कैप्टन इंडिया भी साइन की है।

अन्य ख़बरें

गुल्लक 5′ में अपने किरदार की बारीकियां कैसे की तैयार? हर्ष मायर ने बताया अभिनय का राज

Newsdesk

‘हॉन्टेड 3डी’ के डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने बताए अपने शौक, कहा- ‘साइंस, टेक्नोलॉजी और फॉर्मूला 1 रेसिंग में दिलचस्पी

Newsdesk

मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading