22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

बीस्ट और वलिमै पर भारी पड़ी सीता रामम

साउथ सिनेमाई दुनिया में तहलका मचाने के बाद मलयालम सुपरस्टार दलक्वीर सलमान और अदाकारा मृणाल ठाकुर की हालिया रिलीज तेलुगु फिल्म सीता रामम को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। इस फिल्म को हिंदी भाषा में बिना किसी प्रमोशन के रिलीज किया गया था। ये फिल्म साउथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के करीब 1 महीने बाद हिंदी में रिलीज की गई। हिंदी में 2 सितंबर को रिलीज हुई दलक्वीर सलमान और मृणाल ठाकुर की ये फिल्म अब हिंदी दर्शकों को भी इंप्रेस करती दिख रही है। जिसके बाद ये फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर थलापति विजय और अजित कुमार जैसे बड़े साउथ सितारों को भी बॉक्स ऑफिस पर पछाडऩे के लिए तैयार खड़ी है।जी हां, फिल्म सीता रामम ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जहां कुल 70 लाख रुपये की कमाई की थी। तो वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई करीब 85 लाख दर्ज की गई है। हालांकि ये अभी ऑफिशियल फिगर नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस से कुल दो दिन में ही 1.55 करोड़ रुपये की रकम हासिल कर ली है। माना जा रहा है कि फिल्म तीसरे दिन रविवार को भी शानदार कमाई के आंकड़े पेश करने वाले हैं। जिसके बाद उम्मीद है कि फिल्म आराम से 2.50 करोड़ रुपये की कमाई हिंदी बॉक्स ऑफिस से वसूल कर लेगी।अगर, ऐसा हुआ तो ये फिल्म तीसरे दिन ही थलापति विजय की फिल्म बीस्ट और अजिक कुमार की वलिमै को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पटखनी देने वाली है। तीसरे दिन ही ये फिल्म इन दोनों फिल्मों के हिंदी बॉक्स ऑफिस से हासिल हुए लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पार कर लेगी। थलापति विजय की बीस्ट ने जहां हिंदी थियेटर्स से कुल 2.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तो वहीं, अजित कुमार की फिल्म वलिमै सिर्फ 2.10 करोड़ रुपये ही हिंदी सिनेमाघरों से वसूल कर पाई थी। ऐसे में सीता रामम इन दोनों फिल्मों से आगे चल रही है।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading