30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अहमदाबाद में पुलिस कांस्टेबल ने परिवार के साथ छलांग लगाकर की आत्महत्या

अहमदाबाद ,07 सितंबर (आरएनएस)। अहमदाबाद शहर के गोटा इलाके में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ कूदकर जान दे दी। इस घटना की जानकारी पुलिस अधिकारी ने बुधवार को दी है। आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
वस्त्रपुर थाना के लेखा विभाग में कार्यरत कुलदीप सिंह यादव पिछले तीन साल से अपनी पत्नी रिद्धि और बेटी आकांशा के साथ गोटा क्षेत्र के दिवा हाइट्स में रह रहा था।
बुधवार सुबह करीब 1 बजे रिद्धि ने 12वीं मंजिल से छलांग लगाई और उसके बाद कुलदीप सिंह ने अपनी बेटी के साथ छलांग लगाई।
मेवाड़ा जब नीचे उतरे तो उन्हें सोसायटी के बाहर जमीन पर लाशें पड़ी मिलीं।
सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव भावनगर जिले में परिवार को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस सभी एंगल से जांच करेगी और अगर कोई सुसाइड नोट है तो उसकी तलाश की जाएगी।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति ली ने की तुर्कमेनिस्तान की सराहना, ईरान संकट के समय नागरिकों की सुरक्ष‍ित न‍िकासी के ल‍िए जताया आभार

Newsdesk

हिंग्लिश हिंदी का अंत नहीं, नई यात्रा का पड़ाव : अवधेश वर्मा

Newsdesk

आरबीआई को वीआरआरआर नीलामी में 3.93 लाख करोड़ रुपए की बोलियां मिलीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading