जबलपुर, मध्य प्रदेश |शुक्रवार को पमरे चिकित्सालय की पुरानी बिल्डिंग के दूसरे मंजिल में अचानक लगी से रेलकर्मियों में भगदड़ मच गई। आग बुझाने के लिए कर्मचारी अग्नि शामक यंत्र तलाशते रहे। बड़ी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक आग ने बड़ा रुप ले लिया और आग बुझाने तक काफी सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय रेल चिकित्सालय में लगी शार्ट शर्किट से आग ने चिकित्सालय प्रबंधन की पोल खोल दी है। वहां आकास्मिक दुर्घटना होने पर उससे निपटने कोई व्यवस्था नहीं है। बताया जाता है कि पुरानी बिल्डिंग के दूसरे मंजिल में ट्रांसफर के पास लगी आग से वहां इलेक्ट्रिक उपकरण सहित वायर जली है। सूचना के बाद चिकित्सालय स्टाफ नेआग पर काबू पाया।


