35.3 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पकड़ा गया महिला को परेशान करने वाला युवक

जबलपुर, मध्य प्रदेश । थाना गोराबाजार अन्तर्गत निवासी एक महिला द्वारा शिकायत की गयी किदीपक बिरहा मोबाईल पर बात कर परेशान करता है और घर से बाहर आतेजाते समय पीछा करता है। विरोध करने पर वाद विवाद करता है, शिकायतपर कोडरेड टीम के द्वारा पतासाजी करते हुये दीपक बिरहा उम्र 38 वर्षनिवासी नई बस्ती कजरवारा को वेयर हाउस कजरवारा मैदान के पास दबिशदेते हुये पकडा जाकर थाना गोराबाजार को वैधानिक कार्यवाही हेतु सुपुर्दकिया गया था। दीपक बिरहा द्वारा माफी मांगने एवं दुबारा ऐसी गलती करने का कहने पर समझाईश देकर छोड़ा गया था।

जो आज सुबह पुन: महिला के घर के सामने खड़े होकर दीपक बिरहा वाद विवाद कर रहा था।सूचना पर गोराबाजार पुलिस के द्वारा तत्काल दबिश देते हुये दीपक बिरहाको पकड़ा गया एवं तलाशी ली गयी तो कमर मे एक खुखरी खोंसे मिलाजिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध थाना गोराबाजार में धारा 25 आम्र्सएक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।आरोपी को पकडऩे में आरक्षक दीलिप, मुकेश, अनुपम, महिला आरक्षकमनीषा, विनीता की सराहनीय भूमिका रही ।

अन्य ख़बरें

चेकिंग में फंसी लग्जरी थार, 9.92 लाख नकद ने बढ़ाई चालक की मुश्किलें

Newsdesk

पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Newsdesk

पहला वनडे: भारत के खिलाफ महज 48 गेंदों में शतक, गुरबाज ने आखिर क्यों गौतम गंभीर को श्रेय दिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading