31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनायी

प्रतापगढ़, 24 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्थानीय अदालत ने 08 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड की की सजा सुनायी है।

इस मामले में अभियाेजन पक्ष के वकील प्रदीप कुमार पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि विशेष न्यायाधीश (पास्को एक्ट) पंकज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने कल देर शाम आरोपी को दोषसिद्ध ठहराया और उम्र कैद एवं जुर्माने की सजा सुनायी।

इस मामले में 13 अक्टूबर 2018 को एक व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उसके घर के लोग खेत मे काम करने गये थे, उस समय उसकी 8 साल की बहन घर मे अकेली थी। तभी आरोपी राजेश बहला फुसला कर बिस्किट देने के बहाने उसे अपने आवास पर ले गया उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में घर के लोग पहुंचे तो बच्ची ने घटना की जानकारी दी।

अदालत ने पुलिस जांच में मिले सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया। विशेष लोक अभियोजक प्रदीप कुमार पाण्डेय ने अभियोजन पक्ष की पैरवी की।

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading