April 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने दी भाजपा को विचारधारा : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल के लालघाटी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हम पं. दीनदयाल जी के बताये अंत्योदय के मार्ग पर चलकर सरकार के माध्यम से जनता की सेवा और गरीबों के कल्याण के काम करते रहेंगे। हम सभी अत्यंत सौभाग्यशाली हैं, कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने और उसे विचारधारा देने में सबसे बड़ा योगदान पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का ही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना और विस्तार में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के साथ प्रारंभ से ही पं. दीनदयाल उपाध्याय जी जुट गये। गरीब ही अपना भगवान है। इसीलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार भी इसी रास्ते पर चल रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना, संबल योजना, निःशुल्क शिक्षा, जन्म के पहले और बाद में गरीब बहनों के खाते में पैसे डालना, कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी जैसी अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने मानवता की सेवा और अंत्योदय के कल्याण की जो दिव्य ज्योत प्रज्ज्वलित की है, वह सर्वदा हम सबको अपने सेवा धर्म के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी। दीनदयाल जी के तेजस्वी विचारों के प्रकाश में हम सब राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सवनानी, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, श्री रामेश्वर शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला उपाध्यक्ष श्री राम बंसन, श्री मनोज राठौर, श्री किसन सूर्यवंशी, श्री रवीन्द्र यति, श्री जगदीश यादव, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री सुनील पाण्डे, श्री राहुल सिंह राजपूत, श्री राजेंद्र गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अजय पाटीदार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना जाचक, श्री भाषित दीक्षित, श्री राघवेंद्र द्विवेदी, श्री इंद्रजीत सिंह राजपूत, श्री प्रवीण प्रेमचंदानी, श्री चेतन भार्गव, श्री विकास सोनी श्री गौरव गुप्ता, श्री हरिओम ओसॉरी श्री राजू अनेजा, श्री रवि शर्मा, श्री महेंद्र दवे, श्री डॉ.योगेंद्र मुखरैया, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश कुकरेजा, श्री देवेंद्र योगी, श्री कृष्ण मोहन सोनी, श्री शैलेंद्र निगम, श्री मनोज शर्मा, श्री अलंकार शर्मा सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

कलेक्टर ने विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण ,पेयजल, निर्माण कार्य एवं रोजगार गतिविधियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Newsdesk

दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने से लगभग 100 फूड पॉइजनिंग के शिकार

Newsdesk

दादा ने१९४६ में खरीदा था जमीन ,में खरीदार का कब्जा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading